12 मार्च को खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

ग्वालियर
ग्वालियर से गुजरने वाली हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से इस ट्रेन को रवाना करेंगे। ट्रेन ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। वर्तमान में रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत चल रही है।

आगरा, मथुरा में नहीं होगा वंदे भारत स्टापेज
निजामुद्दीन-खजुराहो से संचालित होने जा रही वंदे भारत का स्टापेज आगरा और मथुरा स्टेशन पर नहीं दिया गया है। इससे ट्रेन को और भी रफ्तार मिलेगी। ग्वालियर से निकलने के बाद ट्रेन सीधे निजामुद्दीन खड़ी होगी। वहीं, वापसी में भी हजरत निजामुद्दीन से चलकर मथुरा और आगरा न रुककर ग्वालियर खड़ी होगी।

दिव्यांगों के लिये आरक्षित रहेगी सीट
 रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत के बाद अब एक साल के भीतर दूसरी नई दिल्ली-खजुराहो वंदे भारत की सौगात ग्वालियर और बुंदेलखंड अंचल को मिलने जा रही है। जल्द ही वंदे भारत ट्रेन में दिव्यांगों के लिए भी सीट रिजर्व होगी।

kgnews

Recent Posts

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…

16 minutes ago
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…

22 minutes ago
बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

56 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago