‘शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता…’, मंत्री विजयवर्गीय बोले

इंदौर

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान पर दिया गया बयान चर्चा में है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर शिवाजी महाराज नहीं होते तो उनका नाम कैलाश की जगह 'कलीमुद्दीन' होता.

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मंच से आमजन को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के कारण ही मालवा और उसके आसपास के क्षेत्रों में मुगलों का प्रवेश नहीं हो सका था. अगर शिवाजी महाराज नहीं होते, तो आज उनका नाम कैलाश की जगह 'कलीमुद्दीन' होता.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिवाजी महाराज के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और संघर्ष ही था, जिसके कारण भारत के कई हिस्सों में मुगलों की दखलंदाजी रुक पाई. विजयवर्गीय ने शिवाजी महाराज की वीरता और उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, और उनके आदर्शों को जीवित रखने की अपील की.

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने 'X' पर लिखा, ''भारत की गौरवशाली अस्मिता के दिव्य आलोक, हिंदवी स्वराज के युग निर्माता, अनुपम पराक्रम एवं अद्वितीय शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. आज इस पावन अवसर पर इंदौर में निकाली गई भव्य वाहन रैली में सहभागिता कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.''

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…

4 minutes ago
CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…

8 minutes ago
CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…

17 minutes ago
CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

39 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

43 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

48 minutes ago