भाजपा से आने वाले यदि जिताऊ होंगे तो बनाएंगे उम्मीदवार: जितेंद्र सिंह

भोपाल

स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि भाजपा या अन्य दल से कांग्रेस में आने वाले को भी टिकट दिए जाने से परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बात आज सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करने के दौरान कहीं। आज स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैने जितेंद्र सिंह और अजय कुमार लल्लू से मिलने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खासी भीड़ जमा हुई।

आज ये नेता सभी से मिल रहे हैं, उनसे ना सिर्फ टिकट के दावेदार मिल रहे हैं, बल्कि कांग्रेस के विधायकों को विरोध करने वाले भी अपने राय इन्हें देने के लिए पहुंचे हैं। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा से आने वाले को टिकट दिया जाएगा। यदि भाजपा से आने वाला नेता जिताऊ होगा तो कांग्रेस उसे भी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सर्वे करवाया है, वह अच्छा हैं, उसमें हकीकत आई है। सर्वे की रिपोर्ट को लेकर पार्टी में मतभेद की बात पर उन्होंने कहा कि किसी प्रकार को कोई मतभेद नहीं हैं।

कमलनाथ ने अमित शाह से पूछे सवाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज मध्य प्रदेश में आने से पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे सवाल किए हैं। कमलनाथ ने ट्वीट कर पूछा, मैं आपसे जानना चाहता हूं कि गुजरात के बोटाद जिले में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित किया गया है। भगवान के विग्रह पर कालिख पोती गई है। यह वही हनुमान मंदिर है, जिसका अप्रैल में आपने उद्घाटन किया था। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आपने अपने मुंह से एक शब्द नहीं बोला।

हर हाथ में बायोडाटा
पीसीसी में आज सुबह से ही दावेदारों की भीड़ लग गई थी। पीसीसी के बाहर भी दावेदार भंवर जितेंद्र सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला का इंतजार करते हुए इधर-उधर घूम रहे थे। अधिकांश लोगों के हाथ में बॉयोडाटा था। जो बॉयोडाटा लेकर आए हैं, वे टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। पिछले तीन दिन से सूरजेवाला के पास हजारों बॉयोडाटा पहुंच चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

4 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

11 minutes ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

11 minutes ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

16 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

28 minutes ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

31 minutes ago