आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आपातकाल लागू करना तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा संविधान की हत्या थी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा संसद में युवाओं से की आपातकाल पर चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आपातकाल लागू करना तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा संविधान की हत्या थी। आपातकाल लागू करने के संबंध में न केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति दी थी न ही राज्यों की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव दिया गया था। जिम्मेदार लोगों ने ही संविधान का पालन नहीं किया। अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से आपातकाल लागू किए जाने के प्रसंग पर प्रश्न पूछे और उन्हें मौजूदा दौर की विशेषताओं पर विचार व्यक्त करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटर स्टेट बस टर्मिनल स्थित नगर निगम भोपाल के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए उक्त बात कही।

युवा संसद को वरिष्ठ सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को इमरजेंसी का प्रसंग बताया जाना आवश्यक है। अनेक युवाओं ने आपातकाल की बुराइयों पर विचार व्यक्त किए और आपातकाल लागू करने को लोकतंत्र विरोधी कदम बताया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने संविधान हत्या दिवस 25 जून 2025 से निरंतर एक वर्ष तक विभिन्न गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में मध्यप्रदेश में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के साथ ही विभिन्न स्पर्धाओं और वैचारिक गोष्ठियों के कार्यक्रम, विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगातार किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी श्री विभीषण सिंह का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। आयोजक संस्था की ओर से प्रदेश पदाधिकारी श्री वैभव पवार और राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री रोहित चहल ने अतिथियों का स्वागत किया और युवा संसद में विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

दुर्ग , जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई…

5 minutes ago
CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…

18 minutes ago
राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव , जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रति बुधवार को समस्त आयुष्मान आरोग्य…

19 minutes ago
CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

दुर्ग. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा…

22 minutes ago
CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

22 minutes ago
CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

26 minutes ago