बुरहानपुर में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से आरोपी ने सात लाख रुपये ठगे

बुरहानपुर
शहर के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से आरोपित द्वारा सात लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। ठगी की कुछ राशि आरोपित ने वापस लौटा दी थी, लेकिन शेष राशि देने में आनाकानी कर रहा था। इसके चलते पीड़ित युवक की शिकायत पर लालबाग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि सोमवार को इंदिरा कालोनी निवासी नयन तायड़े ने शिकायत की थी, कि उसके परिचिन सुगम वाघ ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी की है। वर्ष 2021-22 से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ था। आरोपित ने वर्ष 2023 तक कई किश्तों में सात लाख रुपये लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगवा रहा था। इसके बाद उसने राशि देना बंद कर दिया और पूर्व में दी गई राशि वापस मांगने लगा। डेढ़ साल में आरोपित सुगम वाघ ने करीब पांच लाख रुपये लौटाए, लेकिन शेष राशि नहीं दे रहा था। इसके चलते पीड़ित ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

सौंपी गई बाइक बेचने पर किया गिरफ्तार
अमानत में खयानत के एक अन्य मामले में मंगलवार को लालबाग थाना पुलिस ने प्रवीण वाने को गिरफ्तार किया है। हालांकि मामला जमानती होने के कारण उसे बाद में छोड़ दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

दुर्ग , जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई…

4 minutes ago
CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…

18 minutes ago
राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव , जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रति बुधवार को समस्त आयुष्मान आरोग्य…

19 minutes ago
CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

दुर्ग. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा…

22 minutes ago
CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

22 minutes ago
CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

26 minutes ago