दमोह में नवनिर्मित छात्रावास में लाखों की चोरी, पुलिस कर रही मामले की जांच, ठेकेदार ने अभी तक नहीं सौंपी थी चाबी

दमोह

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में वार्ड क्रमांक-14 में बने छात्रावास के नवीन भवन में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर लगे पंखों के साथ ही लाखों रुपये की बिजली केबिल चोरी होने की बाद ठेकेदार धनेश जैन द्वारा कही जा रही है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि वार्ड क्रमांक-14 में करीब एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से नवीन छात्रावास भवन 2019 में स्वीकृत हुआ था, जिसे बनने में छह साल लग गए और 2024 में भी लोकार्पण नहीं हो पाया। वहीं, ठेकेदार की माने तो उक्त भवन 2022 में बनकर तैयार हो गया था। लेकिन उसने हैंडओवर नहीं किया था। क्योंकि उसे राशि प्राप्त नहीं हुई थी। रविवार की रात यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ठेकेदार के बताए अनुसार, यहां के तीन ताले चोर द्वारा तोड़े गए हैं, जिसके बाद तीन पंखे और करीब डेढ़ लाख रुपये की बिजली केबल एवं कुछ सामग्री यहां से चोरी हुई है। इसकी शिकायत ठेकेदार द्वारा पुलिस थाना पथरिया में की गई है। वहीं, छात्रावास वॉर्डन की माने तो उन्हें अभी तक यह नवीन छात्रावास हैंडओवर नहीं हुआ है और न ही उन्हें यहां की चाबी दी गई थी।

छात्रावास अधीक्षिका लिख चुकीं मंत्री को पत्र
छात्रावास अधीक्षक का उषा करकरे विधायक एवं मंत्री लखन पटेल को छात्रावास को लेकर पत्र लिख चुकी हैं। इसमें बताया गया कि शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास वॉर्ड नंबर-14 पथरिया में नवीन भवन बनकर तैयार हो चुका है। संबंधित ठेकेदार द्वारा ताला लगाकर नवीन भवन बंद कर दिया गया है और पुराने छात्रावास भवन में जगह कम पढ़ रही है। छात्राओं के लिए अन्य शासकीय गतिविधियों में करवाने व दैनिक क्रियाकलापो में बहुत परेशानी हो रही है। छात्राओं की समस्या को देखते हुए नवीन भवन प्रारंभ कराया जाए। इसलिए नवीन भवन का लोकार्पण कर उसे शुरू कराया जाए एवं संबंधित ठेकेदार को आदेशित करें, नवीन भवन हैंडओवर किया जाए।

सवाल यह उठता है कि उक्त नवीन छात्रावास भवन कंप्लीट होने के बाद ठेकेदार के द्वारा जिला समन्वयक अधिकारी को आठ सितंबर को हैंडओवर कर दिया गया था। लेकिन चाबी नहीं सौंपी गई। जब उक्त नवीन भवन हैंडओवर किया जा चुका था तो ठेकेदार ने यहां से अपना लाखों का सामान क्यों नहीं उठाया और हैंडओवर होने के बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त नवीन भवन की चाबी क्यों नहीं सौंप गई। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है उक्त मामले की जांच की जा रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

1 minute ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

10 minutes ago
CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

13 minutes ago
CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक…

17 minutes ago
CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…

26 minutes ago
CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…

29 minutes ago