मध्यप्रदेश अंगदान के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल

मध्यप्रदेश को अंगदान प्रथा को बढ़ावा देने के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमति अनुप्रिया पटेल ने आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित 14वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण पिथोड़े और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद कुमार पॉल भी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश में 60 ब्रेन डैड कैडेवरिक दान सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं, जो अंगदान में एक नया बेंचमार्क है। वर्ष 2018 में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर में राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO) की स्थापना हुई थी। इसी वर्ष इंदौर जिले को अंगदान के क्षेत्र में ‘बेस्ट इमर्जिंग डिस्ट्रिक्ट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। अंगदान और प्रत्यारोपण में उत्कृष्ट कार्य के लिए SOTTO, मध्यप्रदेश को वर्ष 2019 में ‘बेस्ट SOTTO अवार्ड’ भी मिल चुका है।

उल्लेखनीय है कि अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अंगदान से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करने और नागरिकों को मृत्यु के बाद अंगदान और ऊतकदान के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस मनाया जाता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

19 seconds ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

7 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

27 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

35 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

56 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

57 minutes ago