ऊर्जा साक्षरता अभियान के लिये मध्यप्रदेश को मिला सीम अवॉर्ड

ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़े 15 लाख नागरिक

भोपाल

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को आज ऊर्जा साक्षरता की दिशा में किये गये अनूठे प्रयास के लिये सोसायटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स (सीम) द्वारा नई दिल्ली में "सीम स्टार परफार्मेंस अवॉर्ड-2022'' से नवाजा गया। निगम की ओर से अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री सुरेन्द्र बाजपेयी ने अवॉर्ड ग्रहण किया। देश में पहली बार आम नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण, नवकरणीय ऊर्जा के लाभ और मितव्ययता सिखाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 25 नवम्बर 2021 को आरंभ ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) से 15 लाख से अधिक नागरिक जुड़ चुके हैं।

ऊर्जा साक्षरता अभियान को यह अवॉर्ड आम नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाने के लिये दिया गया है। ऊषा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प देश को नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। देश और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु असंतुलन और बिजली के अपव्यय से बचाने के लिये मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊषा अभियान की शुरूआत की गई है। देश की पहली साँची सोलर सिटी में 7 हजार नागरिक ऊर्जा साक्षर हुए हैं। ऊर्जा के व्यय-अपव्यय के प्रति लोगों को जागरूक करने, परम्परागत ईंधन के स्रोतों को बचाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने, वृक्ष संरक्षण आदि के प्रति लोगों को जागरूक करने में ऊषा कारगर सिद्ध हो रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

42 seconds ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

5 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

10 minutes ago
CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…

26 minutes ago
राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…

34 minutes ago
राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव | शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई डस्टबिन टूट-फूट…

39 minutes ago