मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में समग्र औद्योगिक विकास की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

पी.एम. मित्र पार्क में 89 परिवारों के पुनर्वास का पहला चरण, 24 परिवारों को सौंपे पक्के घर

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक परियोजनाओं को केवल निवेश के रूप में नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी सोच के साथ धार जिले के ग्राम भैंसोला में विकसित हो रहा देश का पहला पी.एम. मित्र पार्क में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पी.एम. मित्र पार्क की भूमि पर निवासरत कुल 89 परिवारों के पुनर्वास के लिए एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा समीप ही सुव्यवस्थित आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस पुनर्वास योजना के प्रथम चरण में 24 परिवारों को पक्के मकान बनाकर सौंपे गए और विधि-विधान के साथ उनका गृह प्रवेश कराया गया। शेष परिवारों को भी चरणबद्ध रूप से आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार औद्योगिक विकास करते हुए हर परिवार का ख्याल रखा जायेगा। इसी नीति के तहत पी.एम. मित्र पार्क के लिए प्रभावित परिवारों को केवल आवास ही नहीं बल्कि बेहतर जीवन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

89 पक्के मकान, 140 भूखण्ड और पूर्ण आधारभूत सुविधाएँ
पी.एम. मित्र पार्क के लिए विकसित की जा रही पुनर्वास कॉलोनी में कुल 89 टू बी.एच.के. पक्के मकान तथा 140 विकसित भूखण्ड शामिल हैं। कॉलोनी में बिजली, नल से जल, सड़क, नाली और एस.टी.पी. जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, पार्क और सामुदायिक भवन विकसित किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को बाउंड्रीवॉल से कवर किया गया है।

13.48 करोड़ रु. की पुनर्वास योजना, अप्रैल 2026 तक पूर्ण
यह संपूर्ण पुनर्वास परियोजना लगभग 13.48 करोड़ रु. की लागत से विकसित की जा रही है। प्रत्येक मकान की लागत लगभग 6 लाख रु. है। परियोजना को अप्रैल 2026 तक पूरा कर शेष सभी हितग्राहियों को चरणबद्ध रूप से मकान सौंपे जाएंगे। विकसित किए गए 140 भूखण्ड भविष्य में अन्य विस्थापन कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे।

देश के पहले पी.एम. मित्र पार्क में उद्योग स्थापना और पुनर्वास का यह संतुलित मॉडल यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार के लिए औद्योगिक प्रगति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

कोरबा । जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए एक बड़े…

4 minutes ago
CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

रायपुर । मानसूनी मौसम के सक्रिय होते ही हवाई यात्रियों के लिए मुसीबतें शुरू हो…

8 minutes ago
CG : आग लगने से सर्किट हाउस में हड़कंप

CG : आग लगने से सर्किट हाउस में हड़कंप

गरियाबंद । जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीबन 6.30 बजे आग लग…

12 minutes ago
CG : दूध का दाम बढ़ा, देवभोग ब्रांड का निर्णय

CG : दूध का दाम बढ़ा, देवभोग ब्रांड का निर्णय

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के लिए दूध से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई…

19 minutes ago
CG : आकाशीय बिजली गिरी युवक-युवती पर, दोनों की मौत…

CG : आकाशीय बिजली गिरी युवक-युवती पर, दोनों की मौत…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा । जिले के अमरकंटक में आकाशीय बिजली ने दो युवक युवतियों की जान…

22 minutes ago