इंदौर में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में वृद्धि की गई, आदेश जारी

इंदौर

मासिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतनमान का आदेश श्रम आयुक्त मध्य प्रदेश इंदौर ने जारी किया है। एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते सहित न्यूनतम वेतन देय होगा।

इससे करीब दस लाख दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को लाभ होगा। श्रम आयुक्त मध्य प्रदेश इंदौर रजनी सिंह ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में एक अक्टूबर 2024 से 2275 रुपये प्रतिमाह या 87.50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के आदेश जारी किए।

उपभोक्ता सूचकांक में दो बिंदुओं की वृद्धि हुई

यह वृद्धि 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। जनवरी से जून 2024 तक की अवधि में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 402 रहा है। विगत छह माही का औसत 400 रहा था। इसके अनुसार अभा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 400 के ऊपर दो बिंदुओं की वृद्धि हुई।

इस वजह से 67 अनुसूचित नियोजनों में अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 25 रुपये प्रतिबिंदु के मान से 50 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हुई। इसके अनुसार परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की कुल राशि 2225 में 50 रुपये जोड़कर 2275 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डिवाइडर को पौधरोपण के लिए तैयार करने की जरूरत…

राजनांदगांव : डिवाइडर को पौधरोपण के लिए तैयार करने की जरूरत…

राजनांदगांव| हर साल बारिश में शहर के डिवाइडर पर पौधरोपण किया जाता है, लेकिन अभी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नाले पर अतिक्रमण, बारिश में डूबने की कगार पर है कॉलोनी…

राजनांदगांव : नाले पर अतिक्रमण, बारिश में डूबने की कगार पर है कॉलोनी…

राजनांदगांव , मानसून की आहट के साथ ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव का…

12 minutes ago
राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव , हिंदू जागरण मंच ने पनेका के एमजीएम स्कूल में बने अवैध चर्च में…

33 minutes ago
राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव | नगर में रात्रि कालीन क्रिकेट की शुरुआत करने वाली संस्था टीएच 11 के…

36 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव , नारायण धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिन हरिहर मिलन…

47 minutes ago
राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

59 minutes ago