मंत्री सारंग ने किया निःशुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा का शुभारंभ

भोपाल.
श्रावण के पवित्र माह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विधानसभा नरेला के रहवासियों को बड़ी सौगात दी है। रविवार को मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा निःशुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने 101 यात्री बसों को झण्डी दिखा कर रवाना किया। मंत्री सारंग ने कहा कि श्रावण मास से प्रारंभ हुई यह यात्रा हर सप्ताह रविवार को निकलेगी, जिसमें लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालु उज्जैन में बाबा महाकाल का निःशुल्क दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिये विधानसभा के सभी 17 वार्ड में घर-घर जाकर पंजीयन करवाये गये हैं। यात्रा में उज्जैन आने-जाने से लेकर श्रद्धालुओं के नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है।

दो माह तक निरंतर चलेगी निःशुल्क महाकाल यात्रा
नरेला विधानसभा की बहनों के लिये श्रावण मास में निःशुल्क महाकाल यात्रा प्रारंभ की गई है। यह यात्रा निरंतर 2 माह तक जारी रहेगी। वहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये मंत्री कार्यालय की ओर से तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं।

श्रद्धालु करेंगे महाकाल लोक दर्शन
मंत्री सारंग ने कहा कि श्रावण मास में नरेला विधानसभा के शिवभक्तों के लिये निःशुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा के अंतर्गत नरेला विधानसभा के रहवासी निःशुल्क दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिये पूर्व में पंजीयन किये गये हैं। सभी यात्रियों को फोटोयुक्त आईडी प्रदान की गई है। आईडी के जरिये सभी यात्री सुगमता के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद महाकाल लोक का भी अवलोकन कर सकेंगे।

भजन कीर्तन कर पहुँचे श्रद्धालु
उज्जैन दर्शन के लिये 101 बसों से रवाना हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बसों में महिलाएँ मंडलियाँ बना कर ढोलक और मंजीरे के साथ बाबा भोलेनाथ के भजन गाती नज़र आयी। मंत्री सारंग ने भी बहनों के साथ भजन गुनगुनाये। इस दौरान पूरा वातावरण भोले शंकर की भक्ति में सराबोर रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

भोपाल  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…

1 hour ago
CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

2 hours ago
CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…

2 hours ago
मोहला : नशामुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

मोहला : नशामुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित…

2 hours ago
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का…

2 hours ago