मध्य प्रदेश में मॉनसून एंट्री करने वाला है! मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया

भोपाल

मध्य प्रदेश में मॉनसून एंट्री करने वाला है. इससे पहले मध्य प्रदेश में प्री-मॉनसूनी बारिश हो रही है. शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिला तो वहीं कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में लू का अलर्ट!

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के नीचे पहुंच गया है. रविवार को छतरपुर में 44, खजुराहो में 43.6, रीवा में 43.6, ग्वालियर में 42.5 और जबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने सिंगरौली, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है.

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने धार जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही रायसेन, सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा जिलों में भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना है और अलर्ट जारी किया गया है.

यहां बारिश का येलो अलर्ट!

राजधानी भोपाल, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, पन्ना, दमोह, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, बड़वानी, अलीराजपुर, शाहजहांपुर, मंदसौर, नीमच,  मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिलों में भी बारिश की संभावना है. इ न जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

8 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

8 hours ago