अब महाकौशल पर अमित शाह की नजर, जल्द जबलपुर आएंगे अमित शाह

जबलपुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections)  को देखते हुए लगभग हर सप्ताह ही बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. सबसे अधिक दौरा अमित शाह (Amit Shah) कर रहे हैं. अब तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मालवा और निमाड़ का दौरा किया है. बताया जा रहा है मालवा और निमाड़ के बीजेपी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के बाद अब अमित शाह अपना पूरा फोकस महाकौशल और ग्वालियर-चंबल पर देने जा रहे हैं. यही कारण है कि वह जबलपुर दौरे पर आ रहे हैं.

अमित शाह जबलपुर में भी नेता और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें आने वाले चुनाव को लेकर टॉस्क देंगे. महाकौशल दौरे के बाद वह ग्वालियर आएंगे, जहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

राजधानी भोपाल को बनाया बेस कैंप
अमित शाह ने राजधानी भोपाल को अपना बेस कैंप बनाया गया है. अब तक एक पखवाड़े में दो बार वह राजधानी भोपाल आ चुके हैं. दोनों ही बार अमित शाह ने 3-3 घंटे तक बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की है. भोपाल में अमित शाह ने मीटिंग के दौरान विजय संकल्प यात्रा को लेकर रोडमैप तैयार किया था. यह यात्रा प्रदेश में एक साथ पांच स्थानों से निकलेगी, जिसमें उज्जैन, चित्रकूट, ग्वालियर, जबलपुर शामिल है. यात्रा सितंबर महीने से शुरू होगी. इसके साथ अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को कई काम दिए हैं जिसमें रुठे भाजपाईयों को मनाने का काम भी शामिल है.

इंदौर में दिया था आदिवासी टॉस्क
चार दिन पहले इंदौर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इंदौर में शाह ने भाजपाईयों को विशेष रूप से आदिवासी वोटरों को साधने का टॉस्क दिया था. इंदौर के विजय नगर स्थित मेरियट होटल में आयोजित इस बैठक में इस सवाल पर चर्चा की गई कि आदिवासी क्षेत्रों की 47 सीटों में से 31 पर कांग्रेस ने कैसे जीत दर्ज की थी, बीजेपी की क्या कमजोरी रही. पार्टियों ने इन्हीं कमजोरियों को दूर करने पर चर्चा की.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

46 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

46 minutes ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

1 hour ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

2 hours ago