प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराने को बनाया जन-जन का अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराने को बनाया जन-जन का अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

“आजादी के रंग – खाकी के संग” थीम पर प्रदेश में पुलिस परिवार मना रहा है हर घर तिरंगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से तिरंगा रैली को किया रवाना

300 से अधिक बाइकर्स ने राजधानी के मार्गों पर दिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आरंभ हुए “हर घर तिरंगा” अभियान से पूरा देश नए उत्साह और उमंग से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के समय से आम आदमी द्वारा तिरंगा फहराने के संबंध में विशेष छूट दिलवाई थी। इसी का परिणाम है अब तिरंगा लहराना पूरे देश में जन-जन का अभियान बन गया है। हर घर तिरंगा अभियान में राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। नगरीय निकाय, पंचायती राज संस्थाएं भी इस दिशा में सक्रिय हैं। हम सब अपने घर पर पवित्र तिरंगा लगाए और इसकी मर्यादा का भी ध्यान रखें। यही हमारी क्रांतिकारी, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल पुलिस की तिरंगा रैली का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

ग्राम-नगर रक्षा समिति, सामाजिक संगठनों के सदस्य और विद्यार्थी रैली में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से तिरंगा ध्वज लहराकर तिरंगा रैली को रवाना किया। उन्होंने तिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे झंडों से सजी पुलिस की वाहन रैली को देशभक्ति गीतों के बीच झंडी दिखाई। साथ ही नगर रक्षा समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा रैली को भी रवाना किया। तिरंगा रैली में 300 से अधिक बाइकर्स वर्दी में राजधानी के विभिन्न मार्गों पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने रवाना हुए। ग्राम रक्षा समिति, नगर रक्षा समिति, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए।

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने परिचयात्मक उद्बोधन में बताया कि पुलिस परिवार द्वारा “आजादी के रंग-खाकी के संग” थीम पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जारी है। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, अपर मुख्य सचिव गृह एस.एन. मिश्रा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

3 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

3 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

4 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

4 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

4 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

4 hours ago