स्कूल में छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने वाले CM राइज के प्राचार्य पर गिरी गाज, पद से हटाए गए

राजगढ़

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। मामला सीएम शिवराज के पास पहुंचने के बाद प्राचार्य पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल बुधवार को स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रोज की प्रार्थना के बाद सभी बच्चे गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे, इस दौरान प्राचार्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा मचा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, घटना के बाद प्राचार्य से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इसके लिए ऊपर से आदेश आए हैं।
 
जानिए पूरा मामला
ब्यावरा के सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला बुधवार को सामने आया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके मुताबिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह प्रार्थना के बाद गायत्री मंत्र बोल रहे थे। लगभग 30 सेकंड तक का वीडियो पूरा होने के बाद आखिरी छोर पर खड़ी एक महिला शिक्षिका प्राचार्य के पास जाकर कुछ कहती हैं और प्राचार्य गायत्री मंत्र बोल रहे बच्चों को मंत्र बोलने से मना करते हुए डांट लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो बनाने से मना किया जाता है। बता दें, सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में 192 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिनमें दो मुस्लिम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जबसे स्कूल खोला गया है तब से ही यहां प्रार्थना के अंत में गायत्री मंत्र बोला जाता है।

शिक्षका पर नमाज पढ़ाने का आरोप
गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला सामने आने के बाद जब मीडिया की टीम स्कूल के बच्चों से बात करने पहुंची, तो उस दौरान कुछ बच्चों ने स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी पर स्कूल की कक्षाओं में नमाज पढ़ाने का आरोप भी लगाया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

6 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

23 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

24 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

28 minutes ago
मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

1 hour ago