भैरवगढ़ जेल में कैदी नहीं रहेंगे सलाखों के पीछे, खुली जेल का शुभारंभ जल्द, डीजी ने किया निरीक्षण

उज्जैन   

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर उज्जैन में जल्द खुली जेल शुरू होने वाली है. जेल विभाग के महानिदेशक गोविंद प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये. बता दें कि केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के पास खुली जेल का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है. केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि उज्जैन में खुली जेल का जल्द शुभारम्भ होना है. डीजी जेल गोविंद प्रताप सिंह आकस्मिक निरीक्षण पर आये थे. उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि डीजी जेल गोविंद प्रताप सिंह को जेल में संचालित गतिविधियों और सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गयी. डीजी जेल ने जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया. उन्होंने जेल प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. इसके बाद डीजी जेल ने सब जेल तराना का निरीक्षण किया. उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंदियों के बीच चर्म रोग की बड़ी समस्याएं हैं.

जेल विभाग के महानिदेशक ने किया दौरा

पिछले दिनों एक सामाजिक संस्था ने चर्म रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था. चिकित्सा शिविर में 87 पुरुष और 15 महिला बन्दियों की चर्म रोग की जांच कर मुफ्त दवाइयां बांटी गयीं. चिकित्सा शिविर के दौरान जेल का अमला उपस्थित था.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास गृह और जेल विभाग भी है. पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का निरीक्षण भी कर चुके हैं. इसी वजह से केंद्रीय जेल वरिष्ठ अधिकारियों की प्राथमिकता में शामिल है. खुली जेल शुरू होने से कैदियों को सलाखों के पीछे नहीं रहना पड़ेगा. शासन की योजना का लाभ अच्छे आचरण वाले कैदी उठा सकेंगे.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: jailtop-news

Recent Posts

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

5 minutes ago
CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

10 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

12 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

15 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

17 minutes ago