राजनांदगांव, नशे के अवैध कारोबार में लगाम लगाने पुलिस की कार्रवाई जारी है। बीते दिनों जिलेभर में अभियान चलाकर शराब की अवैध िबक्री करने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके बाद गांजा और नशीली दवाईयों की तस्करी करने वाले पुलिस के राडार में हैं।
शुक्रवार को पुलिस की अलग.अलग टीम ने आदतन गांजा व गोली के तस्करों के घरों में छापेमारी की। जहां उनके घरों में गांजा व नशीली गोलियों की मौजूदगी की आशंका पर चेिकंग किया गया। हालांकि पुलिस को कोई बड़ी खेप हाथ नहीं लगी। लेकिन ऐसे बदमाशों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्हें नशे के अवैध कारोबार से दूर होने कहा गया है। बता दें कि बीते दिनों शहर में चाकूबाजी और हत्या की घटना सामने आई है। जिसकी मूल वजह नशे का अवैध कारोबार सामने आया थाए जिसके बाद से पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों के आदतन तस्करों के घरों की तलाशी ली गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के…
दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…
कवर्धा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक…
महासमुंद। नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट…
बीजापुर। जिले के जांगला थाना क्षेत्र में भालू के हमले की एक गंभीर घटना सामने…
बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त…