राजनांदगांव, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी में धान का अवैध परिवहन करते ट्रक को पकड़ा है।
ट्रक से 350 कट्टा धान जब्त किया गया है, जिसकी मात्रा 126 क्विंटल है। वहीं दो कोचियों से भी धान की जब्ती की गई है। पुलिस ने बताया कि चिल्हाटी इलाके में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमएच 35 एजे 1371 मौके पर पहुंचा। जो धान लोड कर महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव की जा रहा था। धान परिहवन को लेकर चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जिसके बाद टीम ट्रक से 350 कट्टा धान को जब्त किया। इसी तरह ग्राम पेंडलकुही के धान कोचिया विष्णु साहू से 10 क्विंटल और सुरेश कुमार तारम से 19 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है।
मिली जानाकारी के अनुसार समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरु होते ही पड़ोसी राज्यों से अवैध धान राज्य में खपाने लाई जा रही है। जिसे देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। लगातार अवैध धान जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…