Rajnandgaon : जमानत में गलत जमीन दिखाकर अदालत को गुमराह करने का मामला सामने आया, जमानतदार व दोनों आरोपियों पर नया मुकदमा…

राजनांदगांव। श्रम न्यायालय में बाल श्रम अधिनियम के एक मामले में जमानत दिलाने के लिए पेश की गई जमीन के कागजात फर्जी निकले। जांच में सामने आया कि जमानतदार ने जिस जमीन को अपनी बताकर शपथ-पत्र दिया था, वह वास्तव में किसी महिला के नाम दर्ज है।

मामला बाल श्रम कानून के तहत चल रहे मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें हुजैफा अली और राकेश कुमार साहू मुख्य आरोपी हैं। इनकी जमानत के लिए जमानतदार मोहम्मद बसी ने अपनी संपत्ति दिखाई और शपथ-पत्र दाखिल किया। अदालत ने बाद में राजस्व रिकॉर्ड मंगवाए तो पूरी सच्चाई खुल गई।

माननीय न्यायाधीश श्री अमित जिंदल ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए कोतवाली थाने को पत्र लिखा। न्यायालय का कहना था कि तथ्यों को छिपाकर जानबूझकर अदालत को धोखे में रखा गया, जिससे आरोपियों को गलत तरीके से जमानत मिल गई।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए न्यायाधीश ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए।

कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश और संलग्न दस्तावेजों के आधार पर जमानतदार मोहम्मद बसी तथा दोनों मूल आरोपियों हुजैफा अली व राकेश कुमार साहू के खिलाफ न्यायालय को धोखा देने और आपराधिक साजिश की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

यह घटना एक बार फिर जमानत प्रक्रिया में दस्तावेजों की सत्यता की सख्त जांच की जरूरत को सामने लाती है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

8 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago