राजनांदगांव, केसीसी लोन दिलाने के नाम पर महिला से 4.50 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली व डोंगरगढ़ थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि बाल गोविंद चौक में रहने वाले अर्पित देवांगन की मुलाकात प्रार्थी महिला से स्टेट बैंक परिसर में हुई थी। महिला केा जमीन खरीदी के लिए 15 लाख रुपए की जरुरत थी, जिसके लिए लोन की जानकारी लेने वह बैंक गई थी।
जहां आरोपी अर्पित देवांगन ने खुद को बैंक कर्मी बताया और महिला को केसीसी के माध्यम से 15 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने महिला से 4.50 लाख रुपए बतौर कमीशन ले लिया। लंबे समय बाद भी महिला को लोन नहीं मिल पाया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अर्पित देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित बोरसी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में…
’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों और सार्वजनिक जीवन की आत्मीय यात्रा पर आधारित है…
28 गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान’ रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद एक…
रायपुर। CM साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात…
पेंशन के 80 आवेदन मौके पर स्वीकृत, दिव्यांग हितग्राही को मिली बैटरी चलित ट्राई सायकिल…