छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में महापौर मधुसूदन यादव ने किया निरीक्षण …

राजनांदगांव, मोतीपुर मैदान प्रांगण में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर के नए शाला भवन का महापौर मधुसूदन यादव ने शुक्रवार निरीक्षण किया।

नवनिर्मित स्कूल भवन में पहुंचकर महापौर ने छात्रों से चर्चा की और नई शाला में पढ़ रहे बच्चों से फीडबैक लिया। इस दौरान शाला के प्रधानपाठक एवं अन्य शिक्षकों के साथ महापौर ने स्कूल के प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों को फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, कम्प्यूटर, सफाई व्यवस्था, प्रसाधन आदि के संबंध में जानकारी ली।

महापौर ने छात्रों को स्कूल में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिदायत दी और शाला स्टाफ को बच्चों को कम्प्यूटर एवं ई-लर्निंग के माध्यम से अध्यापन कराने पर जोर दिया। इस दौरान महापौर मधुसूदन के साथ पार्षदगण मनोहर यादव, कमलेश बंधे, सावन वर्मा, भाजपा नेता मदन (मोन्टू) यादव, किसुन यदु, चंदन राजपूत सहित चिखली वार्ड के भाजपा नेता लोकेश जैन, समाजसेवी डॉ. राघव वर्मा एवं अन्य सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर ने शाला के किचन शेड भवन का भी मुआयना किया। निगम स्टाफ को किचन शेड के पीछे बाउंड्रीवॉल निर्माण करने एवं किचन शेड में पेयजल आपूर्ति के लिए नल कनेक्शन लगाने के लिए आदेशित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर मालिक ने सुसाइड की कोशिश की …

CG : महिला नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर मालिक ने सुसाइड की कोशिश की …

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50…

51 seconds ago
राजनांदगांव : अब तक बरगा के 3500 घरों में लगा चुके सोलर संयंत्र…

राजनांदगांव : अब तक बरगा के 3500 घरों में लगा चुके सोलर संयंत्र…

राजनांदगांव , जिले के ग्राम बरगा में बुधवार को आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…

3 minutes ago
CG : एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी …

CG : एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी …

बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार…

4 minutes ago
इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग

इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग

इंदौर  अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरे विश्व में किसी न किसी क्षेत्र में…

42 minutes ago
राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट

राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट

 दतिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए…

51 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में…

59 minutes ago