भोपाल
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं पार्टी को देखें, भाजपा के राष्टÑीय अधिवेशन के इस संदेश को पार्टी के हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना है। इस काम में प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह संदेश सभी को दिया गया है। इस बैठक में प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सातों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक मौजूद थे। बैठक में राष्टÑीय अधिवेशन में लिए गए निर्णय को यहां पर जमीन पर उतारने को लेकर भी बातचीत हुई। वहीं डॉ. महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय ने क्लस्टर प्रभारियों से क्षेत्रों के संबंध में मिली रिपोर्ट को लेकर भी इन सभी पदाधिकारियों से बातचीत की। सभी को गांव चलो अभियान में प्रमुखता से भागीदारी करने की भी बात की गई।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को होने वाले दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिए गए कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली प्रोग्राम को लेकर पूरे प्रदेश में जहां-जहां स्क्रीन लगाई जाएगी, वहां भाजपा के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे और उस कार्यक्रम में शामिल हो।
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…
भोपाल कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में…
भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…