भोपाल
वन विभगा के रिटायर्ड डीएफओ के साथ मुंबई के एक फिल्म मेकर ने ‘ब्लैक रोज’ नाम की फिल्म बनाने के नाम पर 50 लाख रूपए ठग लिए। रिटायर्ड डीएफओ के बेटे ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। फिल्म मेकर और उनके बीच दो साल के भीतर फिल्म निर्माण में आने वाले एक करोड़ की लागत में से आधी-आधी रकम लगाने को लेकर सहमति हुई थी।
लेकिन फिल्म मेकर ने करीब चार साल बीत जाने के बाद भी फिल्म निर्माण का काम शुरू नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में फिल्म मेकर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एएसआई अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि साल 2019 में शेख चिल्ली फिल्म प्रोडक्सन के मालिक व फिल्म मेकर प्रभूराज नायडू एमएलए क्वाटर निवासी रिटायर डीएफओ दिनेश कुमार दुबे के घर में किराए से रुके थे। इसी दौरान दुबे का बेटा मनूराज ब्लैक रोज नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा था। प्रभुराज ने उनके बेटे से फिल्म बनाने की बात कही। इसके लिए दिनेश कुमार दुबे ने प्रभूराज को 50 लाख रूपए दिए थे।
बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क…
राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…
राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में करंट की चपेट में आने वाले 6…
बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…
राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…
राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में करंट की चपेट में आने वाले…