विंध्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर होगा रीवा एयरपोर्ट : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा संचालन लाइसेंस प्रदान किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रीवा एयरपोर्ट को आधिकारिक रूप से यात्री और मालवाहक विमानों की उड़ानों के संचालन की अनुमति प्राप्त हो गयी है।

विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लाइसेंस के साथ, रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी एक नई दिशा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र और पूरे मध्यप्रदेश के नागरिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना है।

विकसित मध्यप्रदेश की ओर एक और कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को मिला डीजीसीए का लाइसेंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश' के ध्येय अंतर्गत रीवा एयरपोर्ट, विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां से यात्री उड़ानों के साथ ही मालवाहक उड़ानों के परिचालन शुरू करने का DGCA से आधिकारिक लाइसेंस मिल गया है।

रीवा एयरपोर्ट से रीवा के विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी साथ ही क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी विस्तार होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव | नगर में रात्रि कालीन क्रिकेट की शुरुआत करने वाली संस्था टीएच 11 के…

1 minute ago
राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव , नारायण धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिन हरिहर मिलन…

13 minutes ago
राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

25 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

28 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

30 minutes ago
CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

18 hours ago