इंदौर
मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिनदहाड़े 35 लाख रुपए की लूट हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लसुडिया पुलिस और क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
स्कीम नंबर-114 में हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात स्कीम नंबर 114 में हुई है और डीसीपी, एडिशनल डीसीपी के साथ कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कीम नंबर-114 में रहने वाले रणवीर सिंह सड़त निर्माण का ठेका लेते हैं और उनके दो कर्मचारी अशोक और सोनू जब 35 लाख रुपए लेकर जा रहे थे, तब लूट की वारदात हुई।
चाकू की नोंक पर लूटे पैसे
इस मामले में दोनों कर्मचारियों अशोक और सोनू से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकाशपोश लुटेरों ने चाकू की नोंक पर धमकाया और रूपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में कान्ट्रेक्टर रणवीर सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों कर्मचारी 35 लाख रुपए ऑफिस से लेकर निकले थे और रणवीर के घर की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…