पीएम आवास की राशि आवंटन में नियमों को किया दरकिनार , सीएमओ निलंबित

भोपाल

 नगरीय निकायों में अफसरों की मनमर्जी का खेल जारी है। अशोकनगर जिले की शाढौरा नगर परिषद में रहते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर ने वहां प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर गड़बड़झाला किया। नियमविरुद्ध कलेक्टर से अनुमोदन कराए बिना अपात्र हितग्राहियों को लाखों रुपए बांट दिए गए। यही नहीं योजना में स्वीकृत ढाई लाख के स्थान पर नौ हितग्राहियों को तीन लाख 52 हजार के मान से राशि बांट दी गई है। जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

राठौर वर्तमान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भितरवार जिला ग्वालियर में पदस्थ है। इसके पहले जब से शाढौरा नगर पालिका परिषद में पदस्थ थे तब उन्होंने वहां जमकर गड़बड़ी की। मामले की जांच गुना कलेक्टर ने अनुविभागीय     अधिकारी ईसागढ़ की अध्यक्षता वाले छह सदस्यी जांच दल से कराई। जिसमें गड़बड़ी प्रमाणित पाई गई।

ऐसे किया गोलमाल
राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक की तीसरी डीपीआर में हितग्राहियों की पात्रता  का परीक्षण और कलेक्टर अशोकनगर से अनुमोदन कराए बिना 427 हितग्राहियों को नियम विरुद्ध राशि अंतरित कर दी गई।  प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत चतुर्थ डीपीआर में हितग्राहियों की पात्रता का परीक्षण कराए बिना 22 अपात्र हितग्राहियों को 44 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। पीएम आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत पांचवी डीपीआर में 33 हितग्राहियों को 33 लाख रुपए का अनियमित भुगतान किया गया। जांच दल की जांच में नौ हितग्राही ऐसे भी मिले है जिन्हें योजना अंतर्गत स्वीकृत ढाई लाख के स्थान पर 3 लाख 52 हजार रुपए के मान से भुगतान किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : बीजेपी नेता और शिक्षक की हत्या, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल …

CG : बीजेपी नेता और शिक्षक की हत्या, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल …

कोरिया। जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को…

3 minutes ago
CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज…

7 minutes ago
राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव , जिले में प्री मानसून बारिश बेहद निराशाजनक रही है। 1 से 15 जून…

15 minutes ago
CG : ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश …

CG : ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश …

सूरजपुर। डॉक्टरों पर लापरवाही का मामला सामने आया है. सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से…

18 minutes ago
राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव , प्रीमियम जमा करने के बाद भी छुरिया ब्लॉक के 240 किसानों को पीएम…

18 minutes ago
CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों…

22 minutes ago