शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

​जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री

​अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण

​10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

​रायपुर
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज जांजगीर-चाम्पा जिले के कापन और नगर पंचायत बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कापन में अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा सह सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। वहीं, बलौदा के जंगलवा डबरी में स्वर्णकार समाज के 'स्वर्ण मंडपम' सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

​शिक्षा और संस्कारों से सशक्त बनेगी नई पीढ़ी

        कापन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।" ​उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

एकजुटता ही समाज की वास्तविक शक्ति

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि अघरिया समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में ही निहित होती है। वहीं, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने कहा कि यह नवनिर्मित भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा।

​बलौदा में 'स्वर्ण मंडपम' का लोकार्पण
  
         नगर पंचायत बलौदा में आयोजित स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में वित्त मंत्री ने स्वर्णकार समाज द्वारा सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Admin

Recent Posts

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

6 seconds ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

8 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

11 minutes ago
CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…

14 minutes ago
CG : व्हाट्सएप APK फाइल से ₹4 लाख की साइबर ठगी, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : व्हाट्सएप APK फाइल से ₹4 लाख की साइबर ठगी, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार …

दुर्ग। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

18 minutes ago
CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…

26 minutes ago