‘स्वयं सिद्धि चैटबॉट’ से सुदृढ़ हो रहा घर पर शैक्षिक अभ्‍यास

प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए स्‍कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल

भोपाल 
स्‍कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में 'स्वयं सिद्धि चैटबॉट’ के रूप में महत्वपूर्ण नवाचार प्रस्तुत किया है। मोबाईल आधारित इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ने के साथ-साथ घर पर भी नियमित अभ्यास कर सकें और सीखने की निरंतरता को किसी भी परिस्थिति में बाधा न बनने दे। बच्चों का घर पर सीखने की आदत को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। कोविड–19 के समय जब विद्यालयों का संचालन बाधित हो गया था, तब राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ किया गया ‘स्वयं सिद्धि चैटबॉट’ आज 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये एक सफल पहल के रूप में स्थापित हो चुका है।

उल्‍लेखनीय है कि ‘स्वयं सिद्धि’ चैटबॉट विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च-गुणवत्ता की डिजिटल लर्निंग प्रदान कर रहा है। यह चैटबॉट हर शनिवार राज्‍य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा प्रमाणित नए प्रश्न उपलब्ध कराता है, इन प्रश्नों से विद्यार्थी अपनी समझ की जाँच कर पाते हैं। मोबाइल ऐप आधारित संवादात्मक प्रणाली पर तैयार यह स्विफ्ट चेट विद्यार्थियों को केवल “Hi” लिखने पर प्रश्न, उत्तर, स्कोर और सुधारात्मक वीडियो तुरंत उपलब्ध कराती है। स्वयं सिद्धि चैटबॉट उपयोग लिंक: https://links.swiftchat.ai/5cNhlu है। स्वयं सिद्धि चैटबॉट को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के मूल्‍यांकन प्रकोष्ठ द्वारा विकसित और संचालित किया जाता है। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा सहयोगी संस्‍था कॉन्‍वेजीनियस के सहयोग से विकसित यह नवाचार न केवल विद्यार्थियों के सीखने की गुणवत्ता बढ़ा रहा है, बल्कि मूल्यांकन को भी अधिक वैज्ञानिक और व्यवस्थित बना रहा है।

हाल ही में राज्य शिक्षा केंद्र के यूट्यूब चैनल लिंक: https://www.youtube.com/live/jV7c-PbZLYI?si=QOCYax34ROP509tf पर इस चेटबॉट के प्रभावी उपयोग एवं कार्यप्रणाली पर आधारित एक परिचयात्‍मक लाईव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह, मूल्‍याकंन प्रकोष्ठ के नियंत्रक अधिकारी डॉ. बृजेश सक्सेना, समन्‍वयक डॉ. सुषमा बाजपेई तथा कॉन्‍वेजीनियस संस्‍था की प्रतिनिधी दीक्षा आही ने ‘स्वयं सिद्धि’ चैटबॉट के प्रभाव, सीखने के परिणामों और विद्यार्थियों और शिक्षकों के मध्‍य बढ़ती पहुँच पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदेश के दूरस्थ और संसाधन-विहीन क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह चैटबॉट विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रहा है। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : उधार की रकम नहीं लौटाना अपने आप में ठगी नहीं : कोर्ट

CG : उधार की रकम नहीं लौटाना अपने आप में ठगी नहीं : कोर्ट

बिलासपुर । व्यापारिक और व्यक्तिगत लेनदेन से जुड़े विवादों को आपराधिक मामलों का स्वरूप देने…

5 minutes ago
CG : स्टील प्लांट में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, जेसीबी ऑपरेटर लोडर चालक समेत 5 गिरफ्तार

CG : स्टील प्लांट में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, जेसीबी ऑपरेटर लोडर चालक समेत 5 गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी…

8 minutes ago
CG : बिलासपुर में कार पलटने से युवती घायल…

CG : बिलासपुर में कार पलटने से युवती घायल…

बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट…

12 minutes ago
CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…

23 minutes ago
CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…

28 minutes ago
CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…

32 minutes ago