दुल्हन की रात में बाथरूम में ड्रम में गिरने से मौत, दूल्हा भी हुआ बदहवास

निवाड़ी/झांसी.

यूपी के झांसी में समय चीख-पुकार मच गई जब दुल्हन बाथरूम जाने के बाद वापस नहीं निकली। देरी होने पर ससुराल वालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो वहां का नजारा कुछ और ही था। दुल्हन की मौत हो चुकी थी। दुल्हन की मौत की खबर से ससुराल से लेकर मायके तक कोहराम मच गया। शादी को महज अभी चार दिन ही हुए थे। दूल्हा भी दुल्हन की मौत से बदहवास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया। हालांकि अभी विसरा रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
मध्यप्रदेश की रहने वाली एक 23 साल की युवती की शादी झांसी में हुई थी। शादी को महज चार दिन ही हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के चार दिन बाद रात को दुल्हन बाथरूम गई थी, जहां पर वह पानी के ड्रम में गिर गई। काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं आई तो ससुराल वालों ने बाथरूम में जाकर देखा। दुल्हन को पानी के ड्रम में गिरा देखकर घर वाले तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके से लेकर ससुराल वालों तक कोहराम मच गया। मृतक की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतका के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

शादी के बाद कम खाना खाने लगी थी दुल्हन
घर वालों ने बताया मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की रहने वाली 23 साल की ममता की 23 अप्रैल को धूमधाम से झांसी के सुरेंद्र कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद विदा होकर ममता अपनी ससुराल चली गई। 25 और 26 अप्रैल को पता चला कि वह खाना कम खा रही है। ऊपर चक्कर होने के चलते ससुराल वालों ने उसकी झाड़-फूंक करवाई। 27 अप्रैल की रात को वह बाथरूम में गई थी। काफी देर तक जब बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो ससुराल वालों ने जाकर देखा। बाथरूम का दरवाजा खोला तो घर में चीख-पुकार मच गई। दुल्हन ममता पानी भरे ड्रम में गिरी पड़ी थी। उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

जल संरक्षण पर दिया विशेष जोर बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)…

3 minutes ago
CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

जगदलपुर । बस्तर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

6 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल से तुरंत मिला विवाह प्रमाण पत्र…

CG : सेवा सेतु पोर्टल से तुरंत मिला विवाह प्रमाण पत्र…

नवविवाहिता ने जताया शासन और प्रशासन के प्रति आभार बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

8 minutes ago
CG : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निराकरण…

CG : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निराकरण…

आपसी समझौते से 81.98 लाख रुपये के अवार्ड पारित, त्वरित एवं सुलभ न्याय मिला बेमेतरा…

15 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

19 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत, शासन की योजनाओं का लाभ लेने…

22 minutes ago