हाई कोर्ट ने पूर्व डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा की पेंशन से हर माह 50 हजार रुपये काटकर पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया

जबलपुर
 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पेंशन से हर माह 50 हजार रुपये काटकर उनकी पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने निर्देश दिया कि यह रकम हर महीने की 10 तारीख को पत्नी को दी जाए। इसके अलावा, कोर्ट ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक लाख रुपये की लिटिगेशन कास्ट भी भरने को कहा है।

कोर्ट ने भोपाल कुटुंब अदालत के उस आदेश को भी रोक दिया जिसमें पूर्व डीजीपी को याचिकाकर्ता पत्नी को एकमुश्त चार लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने पाया कि अधीनस्थ अदालत ने अपने विवेक का सही उपयोग नहीं किया था।

पूर्व डीजीपी की पेंशन एक लाख 12 हजार रुपये है, जिसमें से 50 हजार रुपये की कटौती करके प्रिया शर्मा को दिए जाएंगे। कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया कि पेंशन अधिकारी को इस आदेश की प्रति प्रदान की जाए ताकि इसका पालन हो सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि जुलाई की राशि हर हाल में 10 जुलाई तक भुगतान की जाए। प्रिया शर्मा ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पुरुषोत्तम शर्मा कौन हैं?

आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने योग्यता के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) की मांग की थी और इसके लिए 31 मई को आवेदन दिया था। पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर सरकार ने सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के खिलाफ शर्मा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में याचिका दायर की थी। मई 2022 में न्यायाधिकरण ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख…

39 seconds ago
CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

7 minutes ago
CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

बालोद। जिले से पति पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी…

19 minutes ago
CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33…

23 minutes ago
CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

रायगढ़। जिले में हाथियों की संख्या 100 से ज्यादा है। ऐसे में एक जंगल से…

27 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर

रायपुर  खीरे की व्यावसायिक खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय है, जो 45 से 50 दिनों…

29 minutes ago