भोपाल
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। गर्मी का आगाज होते-होते अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने के बाद अब कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
शाजापुर जिले के गिरवर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। छतरपुर के बिजावर में 8.1, पचमढ़ी में 8.4 ग्वालियर में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
वहीं, कई स्थानों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी है। देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी राज्यों में देखा जा रहा है। इसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा रफ्तार पकड़ रही है। मंगलवार को ग्वालियर और राजगढ़ में शीतलहर चली।
ये रहा जिलों में मौसम के हाल
ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 8.6, राजगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा। बुधवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 10 मार्च तक रहने की संभावना है। 20 मार्च के बाद गर्मी का असर महसूस होने लगेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह वर्षा और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
ट्रफ लाइन बनने के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में बारिश ओले की स्थिति बनी है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते वर्षा और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला था।
बुधवार को भी प्रदेश के ग्वालियर और मुरैना में बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी हिस्से शुष्क बने रह सकते हैं।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…