यूनियन कार्बाइड का कचरा जलने से कई तरह की गंभीर बीमारियों की आशंका !

भोपाल
यूनियन कार्बाइड का कचरा जलने से कई तरह की गंभीर बीमारियों की आशंका है।  विशेषज्ञ डॉक्टरों से रासायनिक कचरे(Union Carbide Waste) के जलने से उत्पन्न स्थिति के बारे में जाना। विशेषज्ञों ने कहा, अगर रासायनिक पदार्थ जलता है तो धुआं निकलता है। वैसे अलग-अलग तरह के धुएं होते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।

धुएं बनते हैं कैंसर की वजह
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल धारकर के मुताबिक, ‘कुछ धुएं कैंसर का कारण बन सकते हैं। इन्हें कार्सिनोजेनिक धुआं कहा जाता है, जिनमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। तंबाकू के धुएं से फेफड़ों, गले और अन्य प्रकार के कैंसर तो डीजल के धुएं से फेफड़े और मूत्राशय के कैंसर का खतरा होता है। रासायनिक धुएं में वाष्पशील कार्बनिक यौगिक होते हैं, जो कैंसरकारी हो सकते हैं। कई मामलों में तो सालों बाद भी कैंसर का खतरा रहता है। लोगों को सुझाव दिया जाता हैै कि अगर वे कार्सिनोजेनिक धुएं के संपर्क में आते हैं तो किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।’

कचरे की राख जमीन में डंप करने से दुष्प्रभाव
डॉ. पीयूष जोशी(एमडी )के मुताबिक, ‘रासायनिक कचरे की राख को जमीन में डंप करने से दुष्प्रभाव की आशंका रहती है। राख को जमीन में डंप करने से भूमिगत जल के दूषित होने की पूरी आशंका रहती है। पीथमपुर से यशवंत सागर जुड़ा है, बेटमा इलाका भी लगा है, जहां तक प्रभाव हो सकता है। इस तरह का दूषित जल पीने से कैंसर का खतरा रहता है। साथ ही गर्भवती महिला संपर्क में आती है तो गर्भस्थ बच्चा प्रभावित हो सकता है और पैदा होने पर उसमें विकृति की आशंका रहती है। त्वचा रोग का भी खतरा रहता है।’

एक्सपर्ट व्यू
डॉ. योगेंद्र व्यास, शिशु रोग विशेषज्ञ व फिटनेस कोच के मुताबिक, ‘पीथमपुर पहुंचा यूनियन कार्बाइड का कचरा(Union Carbide waste) 40 साल पुराना है। इसमें कोई केमिकल बचा नहीं है। विशेषज्ञ एनालिसिस भी कर रहे हैं। भोपाल से पीथमपुर इसलिए आया है, क्योंकि यहां मौजूद रामकी कंपनी इंटरनेशनल होने के साथ वेस्ट मैनेजमेंट का अनुभव भी रखती है। कई लोग बोल रहे हैं कि कचरे से नुकसान होगा व पर्यावरण प्रदूषित होगा। इसके बारे में कहूंगा कि भोपाल में यूनियन कार्बाइड की 70 एकड़ जमीन है। इसमें से 30 एकड़ पर कई सालों से अतिक्रमण है। वहां लोग रह रहे हैं। उन्हें असर हुआ या नहीं, इसकी स्टडी पहले कर ली जाए। रामकी कंपनी नौ माह में पूरे मापदंड के साथ इसका निष्पादन करेगी। सभी उत्सर्जित गैसों की निगरानी होगी। फिल्टर भी लगा है। इसलिए चिंतित नहीं होना चाहिए।’

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव , हिंदू जागरण मंच ने पनेका के एमजीएम स्कूल में बने अवैध चर्च में…

8 seconds ago
राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव | नगर में रात्रि कालीन क्रिकेट की शुरुआत करने वाली संस्था टीएच 11 के…

2 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव , नारायण धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिन हरिहर मिलन…

14 minutes ago
राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

26 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

29 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

32 minutes ago