प्रधानमंत्री जन धन योजना के बैंक खाते में न्यूनतम बेलेंस रखने की बाध्यता नहीं

बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट में भी न्यूनतम बेलेंस रखना जरूरी नहीं
बैंक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित योजना राशि से सेवा शुल्क नहीं काट सकते

भोपाल

प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित की गई राशि क्रेडिट नहीं होने की जानकारी मिली है। न्यूनतम बेलेंस नही होने से सेवा शुल्क में रूप में बैंकों द्वारा राशि काटे जाने की आशंका व्यक्त की गई है, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन धन योजना में खुले बैंक अकाउंट सहित बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट में न्यूनतम बेलेंस रखने की बाध्यता नहीं है। बैंक, इन अकाउंट पर सेवा शुल्क नहीं ले सकते हैं।

संयुक्त संचालक महिला बाल विकास डॉ. विशाल नाडकर्णी ने बताया है कि स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) ने निर्देश जारी कर निष्क्रिय खातों वाली लाड़ली बहनाओं के खाते, जन धन खातों में परिवर्तित करने की कार्यवाही के निर्देश भी दिये हैं, जिससे कि बहनों के खाते में अंतरित की गई राशि जमा हो सके।

डॉ. नाडकर्णी ने कहा है कि महिला बाल विकास संचालनालय द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि महिलाओं के बैंक खातों से न्यूनतम बेलेंस न होने के कारण बैंकों द्वारा राशि काटी गई है, ऐसे सभी प्रकरणों के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि इन महिलाओं के बेसिक सेविंग डिपाजिट अकाउंट में या तो परिवर्तन किया जाएगा या फिर नवीन अकाउंट खुलवा कर डीबीटी सक्रिय किया जाएगा, जिससे उनके अकाउंट से राशि न कटे। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दौरान जितने भी डीबीटी हुए हैं, उन सभी के भुगतान की प्रक्रिया महिला बाल विकास संचालनालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार की जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र मिलने के बाद भी लाड़ली बहनों के खाते में राशि नहीं आने के प्रकरण बहुत कम संख्या में हैं। राशि प्राप्त नहीं होने के कारणों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है। ऐसे प्रकरणों का निदान जिला स्तर से ही किया जा रहा है और डीबीटी सक्रिय होते ही शेड्यूल अनुसार भुगतान किया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

45 minutes ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

54 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

59 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

1 hour ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

1 hour ago