प्रख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी, सांसद ने सुरक्षा देने की गृह मंत्री से की मांग

सीहोर
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत रवि राणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और पंडित मिश्रा के लिए सुरक्षा की मांग की थी।

इसकी जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कथावाचक प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा की मांग की है। शाह की तरफ से शाह का जवाब भी आ चुका है।

जांच में जुटी पुलिस

धमकी मिली पत्र के बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह पत्र किसने भेजा है और उसका मकसद क्या है। कथावचक को धमकी भरा पत्र बेनाम है। पुलिस अब इस बेनाम खत को भेजने वाले की तलाश कर रही हैं।

शिव महापुराण कथा करने के लिए भी हैं मशहूर

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर देश-दुनिया में प्रख्यात हैं। जहां कहीं भी उनकी कथा का आयोजन होता है, वहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष लेने और दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

6 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

6 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

6 hours ago