सुल्तान ऑफ जौहर कप के लिए मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी प्रियव्रत, अंकित पाल और मोहम्मद कोनैन दाद का चयन भारतीय जूनियर टीम के लिए किया गया है, जो जौहर बारू, मलेशिया में होने वाली 12वीं सुल्तान ऑफ जौहर कप में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद, सहायक प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा और हबीब हसन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी मेहनत और कौशल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। विश्वास है कि ये खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाएंगे।"

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दे रही है। इससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सुल्तान ऑफ जौहर कप में भारत की जूनियर टीम से इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है और पूरा प्रदेश इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

6 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

10 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

16 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

20 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

27 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

30 minutes ago