भोपाल
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से विकास की बात की राजनीति तक देश को पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत आज नित नए आयाम छू रहा है। आंकड़े भारत की तरक्की की कहानी साफ बयां कर रहे हैं। वे शनिवार को भोपाल के कुशा भाउ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन के बात कार्यक्रम पर लिखी गई किताब ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास ’ के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
इसमें अनुराग ठाकुर के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन किताबों में नरेंद्र मोदी के कौन से भाषण को शामिल किया जाए यह बहुत बड़ी चुनौती थी। उनका हर भाषण एक संदेश देता है। हम उनके सभी भाषणों को इसमें शामिल करना चाहते थे, लेकिन सभी को शामिल करना संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरीक को यह किताब पढ़ना चाहिए।
सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला, विश्व का नजरिया बदल रहा है: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उसकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो सरकार थी उसकी नजर में राष्ट्र प्रथम नहीं था। 2014 से पहले जब मैं विदेश यात्रा पर जाता था, तब मन में बहुत तकलीफ होती थी, लेकिन अब गर्व होता है। यह हमारा सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है। विश्व का नजरिया हमारे प्रति बदला है। अब लोग कहते हैं कि यह काम सिर्फ भारत ही कर सकता है। आज अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियां भी भारत की तरफ देखती है। नरेंद्र मोदी विजनरी प्रधानमंत्री हैं, वे नए-नए आईडिया देते हैं। उनके नेतृत्व में भारत एक गौरवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बना है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर…
बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का…
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सरगुजा…
भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब-तब अपने अलग अंदाज और बातचीत को लेकर सुर्खियों…
मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल…