अविवाहित बहनें भी लाडली बहना योजना परिवार में शामिल

  • योजना का दायरा बढ़ा, अविवाहित बेटियों को भी मिलेगा लाभ
  • पहले 23 से 60 वर्ष की आयुवर्ग की विवाहित, तलाकशुदा और परित्यक्ता बहनों को मिलता था लाभ

भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब अविवाहित बेटियों को भी योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। लाडली योजना का दायरा बढ़ने के बाद लगभग हर उम्र और समुदाय की महिला को इसका लाभ मिलेगा। पहले 23 से 60 वर्ष की आयुवर्ग की विवाहित तलाकशुदा और परित्यक्ता बहनों को इसका लाभ मिलता था।

 

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में महिलओं के लिए तरक्की के रास्ते बेहतर किए जा रहे हैं। लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना ने बहनों के दिलों में जगह बना ली है। 28 जनवरी 2023 को राज्य में शुरू हुई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। अभी तक योजना के लिए 23 से 60 साल की ऐसी बहनों को शामिल किया गया जो विवाहित, तलाकशुदा या फिर परित्यक्ता हैं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत 21 साल की अविवाहित बहनें भी अब आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

 

एक अक्टूबर से सरकार ने इस धनराशि को बढ़ा 1250 रुपए करने का निर्णय लिया है जबकि आगामी कुछ महीने में इसे दोगुना यानि 3000 रुपए प्रतिमाह किया जाना भी प्रस्तावित है। सरकार की इस पहल से समाज की महिलाओं की आर्थिक उन्नति हो रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं, पिछले तीन माह में 3600 करोड़ रुपए की राशि बहनों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। जिसका सीधा फायदा महिलाओं को मिल रहा है, अब घर की जरूरतें बहनें खुद ही पूरी कर रही हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago