देश-विदेश

UP : कुएं में गिरने से किशोरी समेत दो की मौत , गांव में सनसनी, परिजनों में कोहराम

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में कुएं में गिरने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

चक चपकी गांव निवासी संकठा प्रसाद विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री पूनम शुक्रवार की देर शाम घर से बाहर कुंए पर पानी भरने गई थी।

पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंए में गिर गई। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और शोर मचाना शुरू किया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। पूनम को कुंए से बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर, सतबहनी निवासी यदुनाथ (50) अपने रिश्तेदारी में दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने डूभा गया था। शुक्रवार की शाम उसका शव कुएं में मिला। कुएं में शव मिलते ही सनसनी फैल गई। रिश्तेदारों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।

थाने के उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि अलग-अलग गांव में कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

3 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

12 minutes ago
CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…

28 minutes ago
राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…

36 minutes ago
राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव | शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई डस्टबिन टूट-फूट…

41 minutes ago