MP में सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन, भोपाल सहित प्रदेश भर में बढ़ रहे वहनों की संख्या कमी आएगी

भोपाल
बजट में 15 वर्ष आयु पूरी कर चुके सभी तरह के वाहनों को स्क्रैप कराना अनिवार्य किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी(आरवीएसएफ)के तहत वाहनों का स्क्रैप कराया जा सकता है। यदि कोई शासकीय व निजी वाहन स्क्रैप कराता है तो उसे नया वाहन खरीदने पर टैक्स में छूट दी जाएगी।

परिवहन विशेषज्ञ श्यामसुंदर शर्मा का कहना है कि इससे भोपाल सहित प्रदेश भर में बढ़ रहे वहनों की संख्या कमी आएगी। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक होगी।
साथ ही पेट्रोल, डीजल के ऐसे वाहन जिनकी उम्र 15 वर्ष हो चुकी है, वो स्क्रैप होने से पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। कई ऐसे वाहन हैं, जो धुंआ छोड़कर वायु प्रदूषण फैलाते हैं।
इससे आसपास का वातावरण अशुद्ध होता है, लेकिन इसमें वाहनों की स्थिति भी देखी जानी चाहिए। यदि वाहन टीक है तो उसे स्कैप के दायरे से बाहर किया जाए।
कई ऐसे लोग होते हैं, जो आत्मीय रूप से वाहनों से जुड़ जाते हैं और उनके वाहनों की पीयूसी व फिटनेस ठीक रहती है।
बजट में सबसे अच्छी बात यह है पुराने वाहनों को स्क्रैप कराकर नया वाहन खरीदने पर मोटरयान कर यानि टैक्स में छूट मिलेगी।
परिवहन वाहनों में 15 प्रतिशत और गैर परिवहन वाहनों में 25 प्रतिशत तक की टैक्स में छूट देने का प्रविधान किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

27 minutes ago
CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

31 minutes ago
राजनांदगांव : कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अमलीडीह में लगाए पौधे …

राजनांदगांव : कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अमलीडीह में लगाए पौधे …

डोंगरगांव l भारतीय जनता पार्टी अर्जुनी मंडल के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी…

44 minutes ago
राजनांदगांव : कुमरदा को नपं का दर्जा मिले, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन …

राजनांदगांव : कुमरदा को नपं का दर्जा मिले, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन …

डोंगरगांव l ग्राम पंचायत कुमर्दा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग…

48 minutes ago
राजनांदगांव: 8 साल से स्कूल भवन अधूरा पड़ा, 2 सरपंच बदले, बच्चों को नहीं मिली अतिरिक्त कक्षा …

राजनांदगांव: 8 साल से स्कूल भवन अधूरा पड़ा, 2 सरपंच बदले, बच्चों को नहीं मिली अतिरिक्त कक्षा …

खैरागढ़ l ग्राम पंचायत दपका के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ष 2018-19 में अतिरिक्त…

51 minutes ago
राजनांदगांव: खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में अव्वल …

राजनांदगांव: खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में अव्वल …

खैरागढ़ l खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने की…

53 minutes ago