छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ियों का जूनियर बालक/बालिका का साई एन सी ओ ई सेलेक्शन ट्रायल हेतु

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ की उदीयमान हॉकी खिलाडी कु.मम्तेश्वरी लहरे जन्हावी यादव व बालक वर्ग में मोहित नायक और संदीप कुमार का चयन जूनियर बालक/बालिका का चयन साई एन सी ओ ई के सलेक्शन ट्रायल  के लिए किया गया है। यह सलेक्शन ट्रायल बालक वर्ग का 03 से 11 दिसंबर 2024 तक बैंगलोर में  और बालिका वर्ग का 16 से 24 दिसंबर 2024 तक बैंगलूरू में आयोजित है। बालक वर्ग में 39 और बालिका वर्ग में 40 खिलाड़ियों का चयन उक्त ट्रायल हेतु किया गया है।

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि कु.मम्तेश्वरी लहरे जन्हावी यादव का साई एन सी ओ ई सलेक्शन ट्रायल के लिए चयन विगत दिनो आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप  दिनांक 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2024 स्थान रॉची (झारखण्ड) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर तथा मोहित नायक और संदीप कुमार का चयन विगत दिनों आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालक हॉकी चैम्पियनशिप  दिनांक 09 से 19 सितम्बर 2024 स्थान जलांधर (पंजाब) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि  कु.मम्तेश्वरी लहरे स्पोटर्स अकादमी रायपुर में व जन्हावी यादव  और संदीप कुमार खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में प्रशिक्षणरत है तथा मोहित नायक  वर्तमान में नवल टाटा हॉकी एकेडमी जमशेदपुर में प्रशिक्षणरत है।

सभी खिलाडियों की इस उपलब्धि पर सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव अभिषेक सिंह ,महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु पूर्व राजगामी अध्यक्ष रमेश पटेल छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष  फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ हॉकी  के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव  शिवनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतुबु़द्धीन सोलंकी नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर),  भुषण सॉव,  गणेश प्रसाद शर्मा,  दौलत सिंह चंदेल, नीलम चंद जैन,  अनिल यादव, ज्ञानचंद जैन, सुश्री ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी,  अजय झा,  प्रकाश शर्मा,  अनुराज श्रीवास्तव,महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटीया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे,  गुणवंत पटेल,  अब्दुल कादिर,  राजू रंगारी,श्रीमति बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकिल अहमद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…

2 minutes ago
CG : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल …

CG : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल …

बिलासपुर। नाबालिग छात्रा को प्यार के हसीन सपने दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक…

8 minutes ago
CG : मजदूरों के लिए आज से G-RAMG एक्ट लागू …

CG : मजदूरों के लिए आज से G-RAMG एक्ट लागू …

रायपुर/दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम-जी)…

12 minutes ago
CG : अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश के आसार, IMD की रिपोर्ट ..

CG : अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश के आसार, IMD की रिपोर्ट ..

रायपुर/दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अब उत्तर और मध्य भारत के…

24 minutes ago
रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं:…

29 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि…

31 minutes ago