राजनांदगांव । ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) नवा रायपुर अंतर्गत भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। चांपा संस्थान हेतु प्रथम सेमेस्टर में 30 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर में 27 सीट तथा बरगढ़ संस्थान हेतु प्रथम सेमेस्टर में 4 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर में 1 सीट पर प्रवेश दिया जाना है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 15 से 23 वर्ष के बीच एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की आयु 15 से 25 वर्ष होगी। सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदक गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के साथ 10+$2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा किसी भी वस्त्र विधा के व्यावसायिक विषय में 10+$2 की परीक्षा के उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए अथवा हायर सेकेण्डरी (10+$2) परीक्षा के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 17 से 25 वर्ष के बीच तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की आयु 17 से 27 वर्ष होगी। आवेदन पत्र भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा के वेबसाईट https://iihtchampa.org.in/ से डाऊनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदन 10 जून 2026 शाम 5 बजे तक भरे हुए आवेदन पत्र स्वअभिप्रमाणित कर संस्थान के ई-मेल iihtchampacg@gmail.com पर भेज सकते है अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्राचार्य भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान मड़वा प्लांट रोड लछनपुर चौक, चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) 495669 मोबाईल नंबर-7049046588 को प्रस्तुत कर सकते है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…