राजनांदगांव| पुलिस-जनता जन संवाद के तहत चलित थाना कार्यक्रम के अंतर्गत बसंतपुर थाना के द्वारा वार्ड क्रमांक 44 एवं 45 में अपराध और साइबर ठगी के प्रति आम जनता को सतर्कता एवं बचाव के बारे में बताया गया। इस आम सभा में थाना प्रभारी ऐमन साहू के द्वारा विभिन्न तरीकों से ठगी, डिजिटल अरेस्ट एवं चोरी एवं अन्य अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही इसके बचाव का तरीका भी बताया गया। स्कूली बच्चों को बैड टच एवं अन्य आपराधिक कृतियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें ऐसी घटनाओं को बिना डरे अपने अभिभावक और परिवार में बताने के बारे में कहा गया। इस जन संवाद में पार्षद वार्ड 45 डुरेंद्र साहू, पार्षद सेवक उइके, प्रमोद साहू, जीवन चतुर्वेदी, प्रभा धनकर, रेशमा, प्राचार्य रामवती, नलिनी बाला शैल मौजूद थे।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…