राजनांदगांव , सोमनी इलाके के ग्राम फुलझर में शादी का खाना खाने के बाद 25 लोग बीमार हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फूड पाइजनिंग की आशंका जताई है।
जानकारी मुताबिक फुलझर के एक परिवार में 28 अप्रैल की रात शादी थी। जहां गांव के लोगों ने भोजन किया। खाने में चावल दाल के साथ कुम्हड़े की सब्जी परोसी गई थी। खाना खाने के करीब एक घंटे बाद एक-एक कर ग्रामीणों की सेहत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त की शिकायत सामने आई। जिसके बाद रात में ही ग्रामीणों को सोमनी हास्पिटल लाया गया।
मंगलवार रात करीब 14 ग्रामीणों को सोमनी हास्पिटल में दाखिल किया गया था। जिसमें बुधवार शाम तक 10 ग्रामीणों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार सुबह से गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची। शिविर लगाकर दवाईयों का वितरण किया गया। बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार दिया। आशंका है कि फूड पाइजनिंग से ग्रामीण बीमार हुए हैं। हालाकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…