छत्तीसगढ़

मोहला : ऑपरेशन सिंदूर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

मोहला । ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रमुख गलियों, चौक, चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी। रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए, देश प्रेम के नारों और देशभक्ति गीतों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय  एकता की भावना से भर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is NEWS-63-1-1024x461.jpg

      रैली के दौरान सभी ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया। लोगों के चेहरों पर देश के प्रति समर्पण और गर्व की झलक स्पष्ट रूप देखने को मिला। नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए एकजुट है। सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में भारत माता की जय घोष, वंदे मातरम के साथ हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी, जनपद पंचायत मोहला की अध्यक्ष गैंदकुवर ठाकुर, उपाध्यक्ष अग्नूराम कुमेटी, जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष पुनऊ राम फुलकुवर, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद तिवारी, पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह, पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान, अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

बिलासपुर। जिले में सर्पदंश से मौत के फर्जी मामलों के जरिए शासन की सहायता राशि…

4 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव| जिला साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25…

6 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए तीरंदाज…

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए तीरंदाज…

राजनांदगांव| राह तीरंदाजी अकादमी पुलिस लाइन के बच्चों ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर…

8 minutes ago
राजनांदगांव : बाइक ने मारी टक्कर, पूरी रात रोड किनारे पड़ा रहा शव…

राजनांदगांव : बाइक ने मारी टक्कर, पूरी रात रोड किनारे पड़ा रहा शव…

राजनांदगांव , रायपुर से अपने गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत के…

10 minutes ago
राजनांदगांव : अमृत स्टेशन योजना : 3 साल में रिनोवेशन नहीं, भवन-बिजली के काम अब भी अधूरे…

राजनांदगांव : अमृत स्टेशन योजना : 3 साल में रिनोवेशन नहीं, भवन-बिजली के काम अब भी अधूरे…

राजनांदगांव , अमृत भारत स्टेशन योजना राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पिछड़ती जा रही है। स्टेशन…

12 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत…

23 minutes ago