छत्तीसगढ़

मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

          मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन  गतदिवस को नगर पंचायत अं.चौकी के सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026के प्रभावी एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुभागी गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अं.चौकी प्रियंवदा रामटेके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पांडे, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारियों ने उपस्थित रहें।
       बैठक में संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्यालय, संस्थान तथा कचरा उत्पन्न होने वाले सभी स्थानों पर चार प्रकार के डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्रोत स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से करते हुए जैविक, अजैविक, घरेलू जोखिमयुक्त एवं स्वच्छता अपशिष्ट का पृथक संग्रहण एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। समिति ने स्पष्ट किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों एवं संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनजागरूकता अभियान चलाने, नियमित निरीक्षण करने तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
         बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराने का सामूहिक संकल्प लिया।

kgnews

Recent Posts

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

37 minutes ago
‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…

47 minutes ago
सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…

47 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

1 hour ago