राजनांदगांव | डोंगरगढ़ के स्टेशन रोड के लॉज में चोरी के मामले में पुलिस ने लॉज के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जिसने लॉज में घुसकर बाइक, 5000 रुपए नगद सहित चावल, दाल और दूसरे सामानों की चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि होटल राजघराना में चोरी के मामले की शिकायत दर्ज हुई। जिसकी पतासाजी में टीम लगी हुई थी। पूछताछ में लॉज के संचालक ने अपने पूर्व कर्मचारी नानक प्रेमचंदानी पर आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने नानक प्रेमचंदानी को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार ली। आरोपी से चोरी किए गए सामान जब्त कर लिया गया है। वहीं उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…