राजनांदगांव | डोंगरगांव के ग्राम रातापायली में गोवर्धन पूजा के दिन एक युवक पर तीन युवकों ने सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में भर्ती कराया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की रिपोर्ट पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो फरार हैं। गोवर्धन पूजा के दिन किसी बात को लेकर गांव में तीन युवकों का गांव के ही गोविंदा निषाद के साथ विवाद हुआ।
इसके बाद आरोपी रितेश निषाद, दुष्यंत यादव और अजय भारती ने गोविंदा को धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। इससे गोविंदा के सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोपी रितेश निषाद, दुष्यंत यादव और अजय भारती के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 3 (5) तथा 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने गांव के ही युवक पर ब्लेड से हमला करने वाले एक आरोपी रितेश निषाद (22 वर्ष) निवासी स्कूल पारा रातापायली को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। बाकी दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…