छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा त्रिवेणी परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का किया गया आयोजन

– शासन की योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों ने अपने अनुभव किए साझा
– कार्यक्रम रोचकता, उत्साह, उल्लास एवं खुशी के माहौल में हुआ संपन्न
– उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया

राजनांदगांव। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में आज त्रिवेणी परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोचकता, उत्साह, उल्लास एवं खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रूचिकर गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही प्रेमा बाई सोनकर ने बताया कि वह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि वह अपना खुद का घर बनाना चाहती थी। भगवान की कृपा से और सरकार की कृपा से ऐसा अवसर मिला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास का सपना पूरा हुआ। मैंने अपने बच्चों के लिए छत बना लिया और आज यह गर्व से कहती हूं कि यह मेरा मकान है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 155-14-1024x682.jpeg

स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड के हितग्राही गिरीश ठक्कर ने बताया कि मैंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया था। मुझे स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोन कर बुलाया गया और आयुष्मान कार्ड दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन की बहुत अच्छी पहल है।
आरजे अनिमेष ने सुशासन तिहार एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछकर श्रोताओं को बांधे रखा। राजनांदगांव जिले की विशेषताओं, यहां की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न किए गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 155-11-1024x682.jpeg

देश के महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की कृतियों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर युवाओं ने दिए। जिला स्तरीय इवेंट में जितेन्द्र ने शिवाय गीत पर तथा लकी राजपूत ने ऊर्जापूर्ण शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम खेमलाल वर्मा, संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक, विनय साहू, मनीष साहू, धर्मेन्द्र साहू, जनसंपर्क विभाग की टीम एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

35 seconds ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

13 minutes ago
मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

            मोहला,। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण…

15 minutes ago
मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निराकरण पर दें विशेष ध्यान — कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निराकरण पर दें विशेष ध्यान — कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- सीएम हेल्पलाइन, खाद-बीज उपलब्धता और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा  …

18 minutes ago