नईदिल्ली,01 अक्टूबर । कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एकतरफा मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने गिल के 47 रन की मदद से छह विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
टॉम कुरेन 36 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए युवा भारतीय गेंदबाज शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की यह पहली हार है, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरी बार जीत हासिल की है। अंकतालिका में कोलकाता के पास तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार प्वॉइंट्स हैं, जबकि इतने ही मैचों में दो जीत और एक हार के साथ राजस्थान के हिस्से में भी चार ही अंक है।
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी और इस तरह से उसे टूर्नामेंट में पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि कोलकाता के लिए यह दूसरी जीत है। राजस्थान की ओर से टॉम कुर्रन 36 गेंद पर 54 और अंकित राजपूत 5 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों खिलाडिय़ों के बीच नौवें विकेट के लिए 12 गेंदों में 31 रनों की अटूट साझेदारी हुई।
कोलकाता नाइट राइडर्स पारी :
शुभमन गिल का और बो आर्चर 47
सुनील नारायण बो उनादकट 15
नीतिश राणा का पराग बो तेवतिया 22
आंद्रे रसेल का उनादकट बो राजपूत 24
दिनेश कार्तिक का बटलर बो आर्चर 1
इयोन मोर्गन नाबाद 34
पैट कमिंस का सैमसन बो कुरेन 12
कमलेश नागरकोटी नाबाद 8
अतिरिक्त : 11 रन
कुल योग : 20 ओवर में छह विकेट पर 174 रन
विकेट पतन : 1/36, 2/82, 3/89, 4/106, 5/115, 6/149
राजस्थान रॉयल्स पारी :
जोस बटलर का वरुण बो मावी 21
स्टीव स्मिथ का कार्तिक बो कमिंस 3
संजू सैमसन का नारायण बो मावी 8
रॉबिन उथप्पा का मावी बो नागरकोटी 2
रियान पराग का गिल बो नागरकोटी 1
राहुल तेवतिया बो वरुण 14
टॉम कुरेन नाबाद 54
श्रेयस गोपाल का कार्तिक बो नारायण 5
जोफ्रा आर्चर का नागरकोटी बो वरुण 6
जयदेव उनादकट का नागरकोटी बो यादव 9
अंकित राजपूत नाबाद 7
अतिरिक्त : सात रन
कुल योग : 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन
विकेट पतन : 1/15, 2/30, 3/39, 4/41, 5/42, 6/66, 7/81, 8/88, 9/106
