रायपुर, 11 फरवरी 2020
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति हजरत फतेहशाह मजार व मस्जिद ट्रस्ट की लगभग 14 दुकानों का नवीन किराया अनुबंध व नवीन किराया निर्धारण कर किराएदारी से सम्बंधित विवाद के निराकरण की विशेष पहल की गई। ज्ञातव्य हो कि पिछले 14 सालों से इस वक्फ संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा था। जिसके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री सलाम रिजवी ने स्वयं पहल की और किरायेदारों से चर्चा कर विवाद के निराकरण के लिए ऑब्जर्वर दल का गठन किया। आब्जर्वर दल ने विवाद के निराकरण के लिए निरंतर 4 माह से कार्यवाही की जिसका परिणाम आज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को मिल रहा है। इससे वक्फ संपत्ति की आय में वृद्धि हो रही है और वक्फ संपत्ति की जर्जर स्थिति में सुधार किया जायेगा। वक्फ बोर्ड द्वारा इस वक्फ संपत्ति पर मेन रोड पर स्थित दुकानों का पांच हजार रूपये और पीछे की ओर स्थित दुकानों का दो हजार रूपये प्रतिमाह की दर से नवीन किराया अनुबंध किया जा रहा है।
भोपाल राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…
भोपाल मध्यप्रदेश में 21 जुलाई को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक विधानसभा में…
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को विश्वस्तरीय स्वरूप देने में जुटी सरकार- मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने…
प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन सूचना एवं साइबर सुरक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …